माउंट आबू राजस्थान Mount Abu rajsthan tour package 2021 guide hindi

0
662

 Mount abu travel guide in hindi

माउंट आबू भारत के राजस्थान राज्य के सिरोही जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहा की खूबसूरत हरियाली झीलों और पहाड़ियों का नजारा बहुत ही मनोरम है। Mount abu पर्यटको के लिए एक स्वर्ग है। हर साल लाखों की संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। माउंट आबू हनीमून के लिए भी प्रसिद्ध जगह है। माउंट आबू गुजरात का भी पसंदीदा हिल स्टेशन है। माउंट आबू गुजरात के नजदीक है यहा आसपास कहीं देखने लायक स्थान है

माउंट आबू के पर्यटक स्थल 

नक्की झील । गुरु शिखर पर्वत । अर्बुदा माता मंदिर । दिलवाड़ा जैन मंदिर । टॉड रॉक । सनसेट पॉइंट । इत्यादि यहा के मुख्य पर्यटन स्थल है

नक्की झील Nakki Lake Mount abu

नक्की झील के बारे में कहा जाता है कि यह झील नाखूनों से खोदकर देवताओं द्वारा बनाई गई हैं। इसलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा नक्की झील पहाड़ियों के बीच स्थित है। इसका नजारा बहुत ही सुंदर है। आसपास के नजारे भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नक्की झील में बोटिंग करने की सुविधा है। लोग nakki lake में बोटिंग भी करते हैं। माउंट आबू के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है नक्की झील ।

गुरु शिखर पर्वत guru shikhar mount abu

गुरु शिखर माउंट आबू से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह स्थान अरावली पर्वत का सबसे ऊंचा शिखर है। गुरु शिखर से पूरा माउंट आबू का नजारा देखने लायक है। यहां पर एक पुराना मंदिर है जिसमें एक घंटा है और इस घंटे की आवाज दूर-दूर तक जाती है। गुरु शिखर में भगवान विष्णु को समर्पित एक गुफा है। गुरु शिखर बहुत ऊंचाई पर होने के कारण सीढ़ियों से चलना पड़ता है। गुरु शिखर का खूबसूरत नजारा देखने लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 

अर्बुदा माता मंदिर arbuda mata mandir history

माउंट आबू पर्वत की गुफा में बना है माता अर्बुदा का मंदिर इस मंदिर को अधर देवी मंदिर भी कहा जाता है। यह तीर्थ स्थल मां सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है। नवरात्रि के समय यहां पर ज्यादा भीड़ रहती है। कहा जाता है इस मंदिर में मनोकामना पूर्ण होती है। यह मंदिर माउंट आबू से 3 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मंदिर के पास एक कुआं है। और इस कुएं के पानी को पवित्र माना जाता है।

दिलवाड़ा जैन मंदिर Dilwara jain temple Mount aabu 

यह मंदिर जैन धर्म का तीर्थ स्थल है। 11वीं और 13वीं शताब्दी में बनाए गए हैं यह मंदिर। माउंट आबू से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जैन मंदिर । इस मंदिर को वास्तुपाल और तेजपाल द्वारा बनवाया गया है। संगमरमर से बने इस मंदिर में पत्थरों पर की गई कारीगरी और नक्काशी बहुत ही सुंदर है। माउंट आबू में आने वाले पर्यटक यहां पर जरूर आते हैं। 

टोड रॉक Tod Rock Mount aabu

टोड रॉक पहाड़ी से बना एक रॉक है। यहां से माउंट आबू का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। इस रॉक तक जाने के लिए पर्वत की चढ़ाई करनी पड़ती है। 

सनसेट पॉइंट (सूर्य अस्त का नजारा) sunset point mount abu

यह स्थान माउंट आबू से 2 किलोमीटर दूर स्थित हैं। सनसेट पॉइंट यहां का खास देखने लायक है। यहा पर सूर्य अस्त होते समय सूर्य की बेहद ही सुंदर किरण निकलती है। जब यहां की पहाड़ियां सूर्य की सुनहरी किरणों से ढक जाती है तब यहां का नजारा देखने लायक होता है। यह नजारा देखने के लिए लोग यहां पर हजारों की संख्या में आते हैं। और फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हैं। माउंट आबू में कभी आए तो यह नजारा जरूर देखिए 

माउंट आबू कैसे पहुंचे How to get to mount abu

हवाई मार्ग Mount abu airport

माउंट आबू का नजदीकी हवाई अड्डा उदयपुर में है जो माउंट आबू से 180 किलोमीटर दूर है यहां से बस मिल जाती है। 

सड़क मार्ग road trip in Mount abu

माउंट आबू भारत के प्रमुख हाईवे से जुड़ा हुआ है। यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं

रेल मार्ग mount abu train station

आबूरोड यहा का निकटतम रेलवे स्टेशन है। Abu road माउंट आबू से 26 किलोमीटर दूर है। यहां पर भारत के प्रमुख शहरों से सीधी रेल सेवा है। 

कब आना चाहिए When should mount abu come

ऐसे तो यहां पर साल में कभी भी आ सकते हैं। बरसात और गर्मियों में या भीड़ रहती है।

कहां ठहरे Where to stay in Mount Abu

माउंट आबू में ठहरने के लिए यहां पर कई बड़े होटल और धर्मशाला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here