Amarnath Temple
अमरनाथ महादेव चेतन गुफा डंडाली। यह स्थान राजस्थान के बाड़मेर जिले में सिणधरी शहर से 17 किलोमीटर दूर डंडाली गांव के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर स्वामी श्री चेतनानंद जी महाराज ने तपस्या की थी। यहां पर भगवान श्री परशुराम जी का भव्य मंदिर और गौशाला है
![]() |
चेतन गुफा मठ डंडाली |
अमरनाथ महादेव चेतन गुफा का इतिहास
डंडाली गांव के पास दो पर्वत है एक पर्वत गोयणेश्वर पर्वत के नाम से जाना जाता है। और दूसरा अमरनाथ महादेव (chetan gufa)चेतन गुफा मठ के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर श्री चेतनानंद जी महाराज आए और इस पहाड़ी की एक गुफा में कई सालों तक भगवान अमरनाथ महादेव की तपस्या की थी। और धीरे-धीरे लोगों को पता चलने पर यहां लोग दर्शन के लिए आने लगे जिस समय यहां पर एक गुफा हुआ करती थी जिसमें चेतनानंद जी महाराज तपस्या करते थे और लोगों को भक्ति भाव से जुड़े उपदेश और जनकल्याण के लिए लोगों को सही रास्ता दिखाने लगे। धीरे-धीरे यह स्थान एक बड़ा मठ बन गया। आज यहां पर बहुत ही सुंदर कलाकृति से संवारा भगवान श्री परशुराम जी का मंदिर और पास में ही गौशाला है। यहां पर बहुत ही सुंदर वृक्ष लगे हुए हैं जो मठ के चार चांद लगाते हैं। यहा गौशाला में काफी संख्या में गायों का पालन किया जाता है। और यहां पर गायों के साथ घोड़े भी हैं
![]() |
गुरुदेव श्री चेतनानंद जी महाराज |
परशुराम जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
यह मंदिर गुरुदेव श्री चेतनानंद जी महाराज की देखरेख में भक्तों के सहयोग से बना है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में लोग दूर-दूर से आए थे यहां पर बहुत ही बड़ा मेला भरा था दूर-दूर तक टेंट लगे थे और गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लगी थी भगवान परशुराम जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए थे। यह नजारा देखने के लिए लोग पूरे पर्वत पर चढ़ गए थे पूरा पर्वत भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा था आज यहां पर हर सोमवार को सैकड़ों भक्त दर्शन करने आते हैं
![]() |
भगवान श्री परशुराम का मंदिर |
अमरनाथ महादेव चेतन गुफा डंडाली
पहाड़ी की गोद में बसा यह मठ दर्शनीय है। यहां पर चेतना नंद जी महाराज मठ को और भी सुंदर बनाने के कार्य हमेशा चलता रहता है मठ के प्रवेश द्वार और मंदिर पर की गई कारीगरी देखने लायक हैं यहां की गौशाला में बड़ी संख्या में गायों का पालन किया जाता है
आसपास दर्शनीय स्थल
गोयना पर्वत (भाखर) । गोगावाडी राम रसोड़ा
गोयना पर्वत
अमरनाथ महादेव चेतन गुफा से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर एक विशाल पर्वत है। यह पर्वत गोयणेश्वर पर्वत के नाम से मशहूर है। स्थानीय लोग इस पर्वत को गोयना भाखर कर के नाम से भी पुकारते हैं। यहां पर भगवान शिव का पुराना मंदिर है। गोयणेश्वर पर्वत मे कई दर्शनीय स्थान है। गोयणेश्वर पर्वत की पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं
गोयणेश्वर पर्वत की पूरी जानकारी यहा पढ़े
गोयना पर्वत वीडियो
गोगावाडी
गोगावाडी राम रसोड़ा सिणधरी डंडाली रोड पर स्थित है। यहां पर गोगाजी महाराज और रामापीर का मंदिर है। गोगावाडी में रणुजा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए विश्राम स्थान है। गोगावाडी की संपूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं
गोगावाडी की संपूर्ण जानकारी यहा पढ़े
पोस्ट के बारे में
इस पोस्ट में दी गई जानकारी मैंने चेतनानंदजी मठ के दर्शन के बाद लिखा है। और स्थानीय लोगों के द्वारा कुछ जानकारी भी ली है