![]() |
Ghanta Ghar Clock Tower Jodhpur |
घंटाघर जोधपुर शहर के बीचो-बीच स्थित एक क्लॉक टावर है जिसमें एक बड़ी सी घड़ी लगी है, इसलिए इसे घंटा घर क्लॉक टावर कहा जाता है। जोधपुर घंटाघर के चारों तरफ बाजार लगता है घंटाघर जोधपुर में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षक का केंद्र है। जोधपुर के इस घंटाघर में देसी और विदेशी पर्यटक आते रहते हैं जोधपुर के घंटाघर का इतिहास 200 साल से भी पुराना है आइए जानते हैं घंटाघर जोधपुर के इतिहास के बारे में।
घंटाघर जोधपुर का इतिहास-Ghanta Ghar Jodhpur History hindi
जोधपुर के घंटाघर का निर्माण 200 साल पहले 19वीं शताब्दी में जोधपुर के महाराजा सरदार सिंह जी ने करवाया था। कहा जाता है घंटाघर में लगी ईस घड़ी को एक कंपनी से खरीदा गया था जिसने लंदन में घंटाघर बनाया गया था। जोधपुर के घंटाघर के निर्माण के बाद धीरे-धीरे यहां मार्केट लगता गया और घंटाघर के आसपास बाजार की रौनक दिखने लगी और यहां सरदार मार्केट की स्थापना की गई थी। इस मार्केट का नाम जोधपुर के महाराजा सरदार सिंह जी के नाम से ही रखा गया था।
![]() |
Ghanta ghar market jodhpur |
घंटाघर जोधपुर की वास्तुकला-Architecture of Clock tower Jodhpur
जोधपुर के घंटाघर की बनावट बहुत ही सुंदर और बारीक है बलुआ पत्थर से बने इस घंटाघर पर कारीगरी बहुत ही सुंदर की गई है, घंटाघर मेहरानगढ़ किले से थोड़ी दूरी पर स्थित है मेहरानगढ़ किला देखने आने वाले पर्यटक घंटाघर जरूर आते हैं।
घंटाघर बाजार जोधपुर-Ghanta Ghar Market Jodhpur
घंटाघर के चारों तरफ बाजार है इस बाजार में कई कीमती वस्तुएं मिलती है, यह बाजार नई सड़क जोधपुर से शुरू होता है और घंटाघर तक पूरा मार्केट लगता है घंटाघर मार्केट में कई बड़े-बड़े शोरूम है, यहां पर कपड़ों के शोरूम, नेशनल हैंडलूम, जूतों के शोरूम, खिलौने की दुकानें, फल फ्रूट की दुकानें है। और भी कई प्रकार की दुकानों से सजा भरपूर बाजार है। जोधपुर में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक घंटाघर की इस बाजार में शॉपिंग जरूर करते हैं।
घंटाघर जोधपुर खुलने और बंद होने का समय-Ghanta Ghar Jodhpur Timing
यह भी पढ़ें-मेहरानगढ़ किला जोधपुर का इतिहास
घंटाघर खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहता है इस बीच आप घंटाघर में आ सकते हैं और यहां खरीदारी कर सकते हैं और पूरे घंटाघर में घूमने का आनंद ले सकते हैं।
घंटाघर जोधपुर प्रवेश शुल्क-Ghanta Ghar Jodhpur entry fees
घंटाघर जोधपुर में कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है यहां पर हम बिना फीस लिए पूरे घंटाघर में घूम सकते हैं।
जोधपुर में घूमने लायक प्रसिद्ध स्थान-Top tourst please in jodhpur
जोधपुर में आने के बाद हम यहां पर कई प्रसिद्ध स्थान देख सकते हैं
मेहरानगढ़ किला Mehrangarh fort jodhpur
उम्मेद भवन पैलेस Ummed bhawan palace jodhpur
जसवंत थड़ा Jaswant thada jodhpur
मंडोर गार्डन Mandore garden jodhpur
कायलाना झील Kaylana lake jodhpur
माचिया पार्क Machiya park jodhpur
तुरजी का झालरा Toorji ka jhalra jodhpur
इत्यादि अगर आप जोधपुर की यात्रा पर हो तो यह जगह पर जाना ना भूलें।
![]() |
Kaylana Lake |
यह भी पढ़ें-माचिया पार्क जोधपुर
जोधपुर के प्रसिद्ध मंदिर-Top temple in jodhpur
चामुंडा माता मंदिर
महामंदिर
बाबा रामदेव जी का मंदिर मसूरिया
शनिदेव मंदिर
मंडोर मंदिर
यह सब जोधपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यहां पर हम कभी भी दर्शन करने जा सकते हैं।
घंटाघर जोधपुर कैसे जाएं-Ghanta ghar jodhpur kese jaye
अगर आप जोधपुर की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले जोधपुर कैसे जाएं यही सोचते हैं। दोस्तों जोधपुर के लिए हम हवाई यात्रा, रेल यात्रा, सड़क यात्रा से आसानी से जोधपुर पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से घंटाघर जोधपुर की यात्रा-Ghanta ghar jodhpur road trip
जोधपुर भारत के कई बड़े शहरों से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, जोधपुर के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोटा, अजमेर से प्रतिदिन बस सेवा उपलब्ध है। जिसमें सभी प्रकार की बसें शामिल है जैसे नॉन एसी बस, एसी कोच बस, डीलक्स बस, सुपर डीलक्स बस, वोल्वो बसें हमेशा जोधपुर के लिए चलती रहती है। इन बसों से आप जोधपुर मैं बस स्टेशन तक पहुंचने के बाद यहां से ऑटो रिक्शा, सिटी बस से घंटाघर पहुंच सकते हैं। अगर आप पर्सनल कार या बाइक से जोधपुर आते हैं तो आप सीधे घंटाघर पहुंच सकते हैं।
![]() |
जोधपुर रेलवे स्टेशन |
रेल यात्रा घंटाघर जोधपुर-train journey Jodhpur
अगर आप घंटाघर जोधपुर की यात्रा रेल से कर रहे हैं तो जोधपुर भारत के बड़े रेलवे मार्गों से जुड़ा हुआ है। जोधपुर में प्रतिदिन अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर से रेल चलती है। आप आसानी से रेल द्वारा जोधपुर पहुंच सकते हैं जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आने के बाद यहां से प्राइवेट टैक्सी, कैब, ऑटो रिक्शा से घंटाघर पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से घंटाघर जोधपुर कैसे जाएं-How To Reach Ghantaghar Jodhpur By Flight
आप अगर हवाई जहाज से जोधपुर की यात्रा कर रहे हैं तो आपको बता दें घंटाघर का निकटतम हवाई अड्डा जोधपुर का घरेलू हवाई अड्डा है। जोधपुर का हवाई अड्डा भारत के बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है, जोधपुर हवाई अड्डे से टैक्सी, ऑटो रिक्शा से हम घंटा घर पहुंच सकते हैं।
घंटाघर जोधपुर में कहां ठहरे-Where should the clock tower be in Jodhpur
आप अगर जोधपुर में घंटाघर देखने आए हैं और आपको यहा ठहरने के लिए होटल की तलाश है तो हम आपको बताते हैं घंटा घर के नजदीक में कई सारे होटल्स हैं।
घंटाघर जोधपुर के आस पास होटल-hotels near ghanta ghar jodhpur
होटल गुरु इंटरनेशनल Hotel Guru International