Kankaria lake in hindi: काँकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है। काँकरिया झील को काँकरिया तालाब के रूप से भी जाना जाता है। काँकरिया झील का निर्माण 15वी सदी में हुआ था। कहा जाता है कि पहले कांकरिया झील को क़ुतुबु हौज और हौज-ए-क़ुतुबु के नाम से भी जाना जाता था। काँकरिया झील अहमदाबाद के मणिनगर क्षेत्र के पास स्थित हैं। कांकरिया झील लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है यहां पर शांत वातावरण और मनोरंजन के भरपूर संसाधन है कांकरिया में मनोरंजन के लिए यहां पर चिड़ियाघर, बाल वाटिका, सरीसृप गृह, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय,झूले और कांकरिया झील का सबसे खूबसूरत स्थान नगीना वाडी है जो कांकरिया झील के बीचो बीच स्थित है। कांकरिया झील का समय-समय पर गुजरात सरकार की ओर से विकास हुआ है। कांकरिया झील को अहमदाबाद के प्रमुख और खूबसूरत पर्यटक स्थानों में से एक माना जाता है। दोस्तों आप भी कभी अहमदाबाद शहर घूमने के लिए आते हो तो कांकरिया झील देखने जरूर जाइए।
दोस्तों यदि आप कांकरिया झील अहमदाबाद में घूमने के लिए अधिक जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े इस लेख मे कांकरिया झील में घूमने की संपूर्ण जानकारी दी गई है।
कांकरिया झील का इतिहास – Kankaria lake history in hindi
Kankaria lake story: कांकरिया झील का निर्माण 15 वीं सदी में सुल्तान मुइज़-उद-दीन मुहम्मद शाह द्वारा शुरू करवाया गया था और 1451 में सुल्तान कुतुब-उद-दीन अहमद शाह द्वितीय के शासनकाल के दौरान पूरा हुआ था। कहां जाता है की कांकरिया झील को पहले क़ुतुबु हौज और हौज-ए-क़ुतुबु के नाम से भी जाना जाता था। जिसे बाद में बदलकर कांकरिया तालाब व कांकरिया झील के नाम से जाना जाने लगा। कहा जाता है कि कभी यहां पर मुगल शासक जहांगीर और नूरजहां घूमने के लिए अक्सर जाया करते थे। आज के समय में कांकरिया झील अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक जाना जाता है यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते रहते हैं।
कांकरिया झील अहमदाबाद की सुन्दरता – kankaria lake ahmedabad beautiful view
यह भी पढ़े: साबरमती रिवरफ्रंट में घूमने की जानकारी
नगीनावाडी कांकरिया झील अहमदाबाद – Naginawadi Kankaria Lake Ahmedabad in hindi
कांकरिया झील के बीचों बीच एक बगीचा बना हुआ है जो नगीना वाडी के नाम से जाना जाता है। नगीनावाडी को एक टापू की तरह बनाया गया है जो दिखने में भारतीय एसबीआई बैंक Sbi bank के चिन्ह की तरह दिखाई देता है इसके चारों को पानी है। जब हम नगीना वाडी में खड़े होकर पूरे कांकरिया झील का नजारा देखते हैं तो बहुत ही मनमोहक नजारा हमें दिखता है। दोस्तों अगर आप कांकरिया तालाब घूमने के लिए जाते हैं तो नगीना वाडी में जरूर जाए।
अटल एक्सप्रेस टॉय ट्रेन कांकरिया झील अहमदाबाद – Atal express toy train kankaria lake ahmedabad in hindi
Toy train kankaria lake:कांकरिया झील में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन चलती है यह टॉय ट्रेन पूरे कांकरिया झील की चारों ओर चक्कर लगाती हैं। इस टॉय ट्रेन में 150 से 200 तक एक साथ सवारी की जाती है यह टॉय ट्रेन पूरी काकरिया तालाब की 3 किलोमीटर दूरी तय करती है जिसमें बच्चे खूब मनोरंजन का आनंद उठाते हैं गुजरात सरकार ने इस टॉय ट्रेन का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी (Shri atal Bihari Vajpayee) के नाम पर रखा गया है।
यह भी पढ़े: गड़ीसर झील जैसलमेर में घूमने की जानकारी
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय कांकरिया झील अहमदाबाद – Kamala Nehru Zoological Museum Kankaria Lake Ahmedabad in hindi
कांकरिया झील में घूमने लायक मुख्य स्थानों में से एक है कमला नेहरू उद्यान इस चिड़ियाघर में अनेकों जानवरों की प्रजातियां पाई जाती है जिसमें जंगली भालू, जंगली हाथी, शेर, टाइगर, बंदर, लोमड़ी, सियार, बारहसिंघा हिरण, मगरमच्छ और कई प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। कांकरिया चिड़ियाघर बहुत ही बड़ा और देखने लायक है यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं।
सरीसृप गृह कांकरिया झील अहमदाबाद – Snakes House Kankaria Lake Ahmedabad
यह भी पढ़े: ऊटी तमिलनाडु में घूमने की जानकारी
बाल वाटिका कांकरिया झील अहमदाबाद – Bal Vatika Kankaria Lake Ahmedabad in hindi
यह भी पढ़े: सांवलिया सेठ मंदिर चित्तौड़गढ़
बोट राइड कांकरिया झील अहमदाबाद – Boat Ride Kankaria Lake Ahmedabad
कांकरिया मे आने वाले पर्यटक बोट के अंदर बैठकर पूरे कांकरिया झील का आनंद उठाते हैं। पानी के अंदर तैरती नावो के साथ लोग यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का भरपूर आनंद उठाते हैं। कांकरिया झील फोटोग्राफी के लिए सुंदर जगह है यहां पर आने वाले पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग पोज में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते। दोस्तो आप भी कभी कांकरिया झील घूमने आते हो तो बोट राइड जरुर करे।
कांकरिया कार्निवल अहमदाबाद – Kankaria Carnival Ahmedabad in hindi
कांकरिया झील के आसपास भोजनालय – Kankaria Lake near Restaurants
दोस्तों कांकरिया झील में घूमते समय आपको भूख लगती है तो बता दे कि यहां पर अंदर ही आपको कई खाने-पीने की वस्तुएं मिल जाएगी जिसमें चाय, कॉफी, दूध, बिस्किट और खाने में चाइनीस, गुजराती, पंजाबी हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध हैं।
कांकरिया झील में एंट्री फीस – Entry Fee in Kankaria Lake hindi
यह भी पढ़े: आमेर किला घूमने की संपूर्ण जानकारी
कांकरिया झील खुलने का समय – Kankaria Lake timings
दोस्तों अगर आप कांकरिया झील घूमने के लिए जाते हैं तो बता दें कि हर सोमवार के दिन कांकरिया झील बंद रहता है और हफ्ते के बाकी दिनों सुबह 10:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक खुला रहता है।
कांकरिया झील देखने कैसे पहुंचे – How to reach Kankaria Lake in hindi
बस द्वारा कंकरिया झील अहमदाबाद घूमने केसे जायें – Kankaria Lake Ahmedabad trip by Bus
दोस्तों अगर आप बस द्वारा सड़क मार्ग से कंकरिया झील अहमदाबाद की यात्रा करना चाहते हो तो बता दें कि अहमदाबाद शहर देश के सभी प्रमुख सड़क मार्गो से जुड़ा हुआ है। अहमदाबाद में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से नियमित रूप से चलने वाली बसों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। आप देश के कोई भी हिस्से में हो अहमदाबाद आसानी से पहुंच सकते हैं। अहमदाबाद पहुंचने के बाद आपको यहां से कांकरिया झील के लिए सरकारी बस, सरकारी बीआरटीएस बस, ऑटो रिक्शा या कैब द्वारा आसानी से कांकरिया झील पहुंच सकते है।
रेल द्वारा कंकरिया झील अहमदाबाद घूमने कैसे पहुंचे – How to reach Kankaria Lake Ahmedabad by Train in hindi
दोस्तों अगर आप ट्रेन द्वारा कांकरिया झील अहमदाबाद की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दे कि अहमदाबाद का मुख्य रेलवे स्टेशन कालूपुर है। (Kalupur railway station Ahmedabad)कालूपुर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन गुजरात का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन भारत के सभी प्रमुख रेलवे मार्गो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अहमदाबाद में देश के बड़े शहर मुंबई, बेंगलुरु, जोधपुर, जयपुर, इंदौर जैसे से शहरों से हमेशा ट्रेनों का आवागमन रहता है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आपको कांकरिया झील के लिए सरकारी बस, ऑटो रिक्शा, सरकारी बीआरटीएस बस, द्वारा आसानी से कांकरिया पहुंच सकते हैं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से कांकरिया झील की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है।
हवाई जहाज से कंकरिया झील अहमदाबाद घूमने कैसे पहुंचे – How to reach Kankaria Lake Ahmedabad by Airplane in hindi
यहां पर देश और विदेश से नियमित रूप से फ्लाइट का आवागमन रहता है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से कांकरिया झील की दूरी लगभग 11 किलोमीटर है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से आप सरकारी बस, ऑटो रिक्शा या सरकारी बीआरटीएस बस, और कैब द्वारा आसानी से कांकरिया झील पहुंच सकते हैं।
कांकरिया झील अहमदाबाद की यात्रा के समय ठहरने लायक स्थान – Place to Stay While Traveling to Kankaria Lake Ahmedabad