जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी – top tourist places in jammu in hindi

0
4879

top tourist places in jammu
top tourist places in jammu in hindi भारत का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का जम्मू शहर हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 305 मीटर की ऊंचाई पर बसा जम्मू शहर तवी नदी के खूबसूरत किनारों पर फैला हुआ है। यहां अनेक मंदिर है, इसलिए जम्मू को मंदिरों की नगरी भी कहा जाता है। यहां पर अनेक जातियों, संस्कृतियों व भाषाओं का संगम है। जम्मू शहर अपनी विशिष्टताओ और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

jammu in hindi हिमालय पर्वत की गोद मे बसा जम्मू कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के कारण पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है। जम्मू शहर में माता वैष्णों देवी मंदिर जाने के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री देश भर से आते हैं। माता वैष्णो देवी धाम के अलावा जम्मू में घूमने के लिए और भी कई पर्यटन स्थल भी हैं। जो जम्मू में आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

best places to visit in jammu दोस्तो आप भी जम्मू मे घूमना चाहते हैं तो ईस लेख को पूरा जरूर पढ़िए ईस लेख मे जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे मे संपूर्ण जानकारी दी गई है। जैसे जम्मू की यात्रा कैसे करें, जम्मू की यात्रा के दौरान क्या देखें, जम्मू में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौनसी है और जम्मू की यात्रा के दौरान कहा ठहरे।

जम्मू का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर कटरा – Famous religious place of jammu mata Vaishno Devi Temple Katra in hindi

Table of Contents

Vaishno devi mandir jammu in hindi वैष्णो देवी हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। माता वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू से 45 किलोमीटर दूर कटरा शहर के पास स्थित है। विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी धाम में साल-भर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर त्रिकुटा के पहाड़ पर स्थित है। वैसे तो श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पैदल चढ़ाई करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर कोई श्रद्धालु पैदल चढ़ाई करने में असमर्थ होते हैं। उन श्रद्धालुओं के लिए यहां खच्चर व पिट्ठू की सुविधाएं उपलब्ध हैं। और यहां पर माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। दोस्तों आप भी कभी जम्मू कश्मीर मैं घूमने के लिए जाते हैं तो माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।Vaishno Devi Mandir Jammu Katra

जम्मू के दर्शनीय स्थल रघुनाथ मंदिर – Raghunath Temple Jammu in hindi

top tourist places in jammu in hindi रघुनाथ मंदिर भगवान श्री राम को समर्पित है। जो जम्मू शहर के मध्य में स्थित है। रघुनाथ मंदिर मंदिर का निर्माण महाराजा गुलाब सिंह ने सन् 1835 में आरंभ करवाया था जिसे सन् 1860 में उनके पुत्र महाराजा रणवीर सिंह ने पूरा करवाया था। रघुनाथ मंदिर की आंतरिक हिस्सों में सोना जड़ा है जो यहां पर आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। इस मंदिर में की गई कारीगरी और नक्काशी एवं मंदिर में देवी देवताओं की कलात्मक एवं आकर्षक प्रतिमाएं देखने लायक है। जम्मू का यह रघुनाथ मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। दोस्तों आप भी कभी जम्मू शहर में घूमने के लिए जाते हैं तो रघुनाथ मंदिर में दर्शन करने जरूर जाए।

यह भी पढ़े : पटनीटॉप में घूमने की जगह

जम्मू की प्रसिद्ध गुफा अमरनाथ गुफा – Amarnath Cave, the famous cave of jammu in hindi

Amarnath gufa jammu in hindi जम्मू से 267 किलोमीटर दूर अमरनाथ गुफा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। अमरनाथ गुफा हिंदुओं के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। भगवान शिव जी को समर्पित अमरनाथ गुफा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि इस अमरनाथ गुफा में भगवान शिव जी ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। अमरनाथ गुफा में हर वर्ष अपने आप बर्फ से शिवलिंग बनता है जो यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक है। हर साल अमरनाथ की यात्रा होती है जिसमें देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। कहा जाता है कि इस गुफा में भगवान शिव जी की बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने से इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। दोस्तों आप भी कभी जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए जाते हैं तो अमरनाथ गुफा में भगवान शिव जी के दर्शन करने जरूर जाएं।Amarnath Mahadev Jammu Kashmir

जम्मू का प्रसिद्ध मंदिर रणवीरेश्वर मंदिर – Famous Temple of Jammu Ranveereshwar Temple in hindi

Famous temple in jammu रणवीरेश्वर मंदिर जम्मू का सबसे प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण सन् 1883 में महाराजा रणवीर सिंह द्वारा करवाया गया था। रणवीरेश्वर मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है इस मंदिर में भगवान शिव जी की एक विशाल शिवलिंग स्थापित है और इस शिवलिंग के आसपास 12 और शिवलिंग है। इनके अलावा और भी यहां पर भगवान शिव जी की हजारों शिवलिंग है। जो यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। रणवीरेश्वर मंदिर जम्मू शहर के शालीमार मार्ग पर स्थित है। दोस्तों आप भी जम्मू यात्रा के दौरान इस मंदिर में दर्शन करने अवश्य जाएं।

यह भी पढ़े : गुलमर्ग में घूमने लायक स्थान

जम्मू में देखने लायक प्रसिद्ध पीर खो गुफा – Famous Pir Kho Caves to see in Jammu in hindi

जम्मू शहर से लगभग 3.5 किलोमीटर दूर पीर खो गुफा तवी नदी के तट पर स्थित हैं। इस गुफा को जामवंत गुफा के नाम से भी जाना जाता है। पीर खो गुफा भगवान शिव को समर्पित है। इस गुफा में एक शिवलिंग स्‍थापित है। इस लिऐ इसे पीर खो गुफा मंदिर भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है की यहां कई पीर, फकीरों और ऋषि-मुनियों ने तपस्‍या की थी इस लिए गुफा का नाम पीर खो गुफा के पड़ गया। भगवान शिव जी के दर्शन करने यहां पर श्रद्धालु आते रहते हैं। दोस्तों आप भी इस गुफा में दर्शन करने जरूर जाए।जम्मू कश्मीर के दर्शनीय स्थल

जम्मू में देखने लायक जगह डोगरा आर्ट गैलरी – Dogra Art Gallery to visit in jammu in hindi

Dogra museum jammu डोगरा आर्ट गैलरी प्राचीन समय का संग्रहालय है जो पहले नए सचिवालय के पास स्थित था। अब इस संग्रहालय को पुराने सचिवालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस संग्रहालय में जम्मू तथा बसोहली पहाड़ी कला से संबंधित चीजें संग्रहित हैं। और इस संग्रहालय में प्राचीन समय की कई अद्भुत वस्तुएं देखने लायक है। दोस्तों आप भी जम्मू की यात्रा के दौरान जम्मू की डोगरा आर्ट गैलरी देखने जरूर जाएं।

यह भी पढ़े : श्रीनगर में घूमने लायक स्थान

जम्मू में देखने लायक खूबसूरत जगह अमर महल पैलेस संग्रहालय – Amar Mahal Palace Museum in Jammu in hindi

अमर महल पैलेस तवी नदी के किनारे 500 फिट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। लाल रंग की ईंटों से बना यह खूबसूरत महल कभी महाराजा अमर सिंह का आवासीय महल हुआ करता था। यह महल अब एक संग्रहालय का रूप धारण कर चुका है। इस संग्रहालय का मुख्य आकर्षण महत्त्वपूर्ण चित्र, परिधान व अस्त्र-शस्त्र हैं। इस संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी है जो देखने लायक है। अमर महल पैलेस की आस पास का नजारा बहुत ही खूबसूरत है जो यहां पर आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। दोस्तों आप भी जम्मू यात्रा के दौरान अमर महल पैलेस संग्रहालय देखने जरूर जाए।Amar Mahal palace in hindi

जम्मू के टूरिस्ट पैलेस मुबारक मंडी पैलेस – Mubarak mandi palace top tourist places in jammu in hindi

jammu kashmir beautiful places मुबारक मंडी पैलेस जम्मू का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह स्थान पहले राजाओं के महल हुआ करते थे। हालांकि इसके कुछ एक भाग गिर चुके हैं, फिर भी बचे हुए भाग आज भी अपनी उत्कृष्ट कलात्मकता के लिए जाने जाते हैं। मुबारक मंडी पैलेस महल जम्मू तवी नदी के तट पर स्थित है। मुबारक मंडी पैलेस में राजस्थानी और मुगल स्थापत्य कला का मिश्रण बहुत ही खूबसूरत है जो देखने लायक है। जम्मू में आने वाले पर्यटकों के लिए मुबारक मंडी पैलेस आकर्षण का केंद्र है। दोस्तों आप भी अपनी जम्मू की यात्रा के दौरान मुबारक मंडी पैलेस घूमने जरूर जाए।

यह भी पढ़े : अल्मोड़ा हिल स्टेशन उत्तराखंड

जम्मू में देखने के लिए प्राचीन बाहु किला – top tourist places in jammu bahu fort to visit in Jammu in hindi

यह किला जम्मू से 4 किलोमीटर दूर तवी नदी के किनारे एक पहाड़ी पर स्थित है। इस किले का निर्माण महाराजा बाहुलोचन ने लगभग 3000 साल पहले करवाया था। और बाद में डोगरा शासकों द्वारा इस किले का पुनर्निर्माण भी किया गया था। इस किले से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है। जम्मू के इस बाहु किले में की गई कारीगरी और नक्काशी देखने के लिए हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। तो दोस्तों आप भी अपनी यात्रा के दौरान यह किला जरूर देखें।Bahu fort jammu history in hindi

जम्मू का लोकप्रिय पर्यटन स्थल कुद – Popular tourist places in Jammu Kud in hindi

कुद जम्मू का खूबसूरत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। कुद से पटनीटॉप की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। और जम्मू से कुद की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। यहां पर साफ पानी के मनमोहक झरने हैं जो यहां पर आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दोस्तों आप भी जम्मू कश्मीर घूमने के लिए जाते हैं तो इस जगह पर जरूर चाहिए।

यह भी पढ़े : अहमदाबाद में घूमने लायक स्थान

जम्मू में घूमने के लिए सबसे सुंदर जगह अखनूर – top tourist places in jammu Akhnoor in hindi

अखनूर भारत का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में एक खूबसूरत जगह है। जम्मू से अखनूर की दुरी लगभग 29 किलोमीटर है। चिनाव नदी के किनारे बसा अखनूर को जम्मू की सबसे खूबसूरत जगह में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां पर महाराजा गुलाब सिंह का राजतिलक हुआ था। अखनूर में एक प्राचीन किला भी है। जो भारत के प्रसिद्ध किलो में से जाना जाता है। इस किले में की गई कारीगरी और नक्काशी देखने योग्य है। तो दोस्तों आप भी अपनी यात्रा के दौरान इसके लिए को जरूर देखें।Akhnoor fort history in hindi

जम्मू कश्मीर का सबसे प्रसिद्ध स्थल शिवखोड़ी गुफा – Shivkhori Cave, the most famous places of Jammu and Kashmir in hindi

शिवखोड़ी जम्मू से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान शिव जी को समर्पित एक बेहद खूबसूरत गुफा है जिसमें एक शिवलिंग है। इस गुफा का प्रवेश द्वार बेहद तंग है। लेकिन भीतर करीब आधा किलोमीटर जाने पर एक खुला मैदान है जहां सैकड़ों लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं। कहा जाता की इस पवित्र गुफा का रास्ता सीधा स्वर्ग लोक की और जाता है।

जम्मू की प्रमुख झीलें मानसर और सुरिंसर झील – Major Lakes of Jammu Mansar and Surinsar Lake in hindi

Top famous lake in jammu मानसर और सुरिंसर जम्मू की 2 प्रमुख झीलें हैं। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोकप्रिय है। मानसर झील जम्मू से 65 और सुरिंसर झील 45 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां हर साल अप्रैल माह में मानसर मेला लगता है। यहां नौकायन की सुविधा भी है। पिकनिक के लिए यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है।Top famous lake in jammu kashmir

जम्मू घूमने जाने का सही समय – Best time to visit jammu in hindi

दोस्तों वैसे तो आप जम्मू में घूमने का प्रोग्राम किसी भी महीने में बना सकते हैं। जम्मू का मौसम सालभर सुखद रहता है। लेकिन बरसात में घूमने-फिरने में आपको परेशानी हो सकती है। सर्दियों में अगर आप जम्मू कश्मीर घूमने जाते हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर ले जाएं।

यह भी पढ़े : मेहरानगढ़ किला जोधपुर

जम्मू घूमने कैसे जाएं – How to visit Jammu in hindi

Jammu trip in hindi दोस्तो आप देश का केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में घूमने की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि जम्मू शहर भारत के विभिन्न शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। जम्मू मे आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।

बस द्वारा जम्मू घूमने केसे जायें – How to visit Jammu by Bus in hindi

दोस्तों आप भारत मे किसी भी शहर में रहते हैं और बस द्वारा सड़क मार्ग से जम्मू कश्मीर की यात्रा करना चाहते हो तो बता दें कि जम्मू शहर देश के सभी प्रमुख सड़क मार्गो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। देश के प्रमुख शहरों से जम्मू के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और भी पड़ोसी राज्य से जम्मू के लिए प्रतिदिन बसों का आवागमन रहता है। आप देश के कोई भी हिस्से में हो जम्मू आसानी से पहुंच सकते हैं।Jammu Travels in hindi

ट्रेन द्वारा जम्मू घूमने कैसे पहुंचे – How to reach Jammu by Train in hindi

Jammu railway station दोस्तों अगर आप ट्रेन द्वारा जम्मू की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दे कि जम्मू रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। देश के सभी प्रमुख शहरों से जम्मू शहर के लिए प्रतिदिन रेल सेवाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, भोपाल, कोलकाता तथा कन्याकुमारी जैसे शहरों से जम्मू के लिए हमेशा ट्रेनों का आवागमन रहता है। आप देश के किसी भी हिस्से से ट्रेन द्वारा जम्मू आसानी से पहुंच सकते हैं।Jammu railway station

हवाई जहाज से जम्मू घूमने कैसे पहुंचे – How to reach Jammu by plane in hindi

Jammu airport in hindi दोस्तों अगर आप जम्मू की यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते हैं तो बता दें कि जम्मू शहर में देश का घरेलू एयरपोर्ट है। जम्मू एयरपोर्ट के लिए देश के बड़े शहरों से प्रतिदिन फ्लाइट का आवागमन रहता है। जम्मू का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ( Sheikh Ul Alam International Airport ) हवाई अड्डा श्रीनगर है। जो जम्मू से 265 किलोमीटर दूर है। श्रीनगर में देश और विदेश से नियमित रूप से फ्लाइट का आवागमन रहता है। आप देश के किसी भी शहर से जम्मू शहर आसानी से पहुंच सकते हैं।

जम्मू शहर की यात्रा के दौरान कहां ठहरें? – Where to stay while visiting Jammu city in hindi

Top tourist hotels in jammu दोस्तों आप अगर जम्मू घूमने आते हैं और यहां ठहरना चाहते हैं तो बता दे की जम्मू शहर जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा शहर है और यह पर्यटकों के लिए खुबसूरत जगह होने से यहां पर अधिक संख्या में पर्यटक घूमने आते रहते हैं। इस लिए जम्मू में आपको कई सस्ती और महंगी होटल मौजूद है। जिसमें आप अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल में ठहर सकते हैं। और इनके अलावा यहां अनेक छोटे-बड़े गेस्ट हाउस भी हैं। जहां आप ठहर सकते हैं।

जम्मू के आसपास शहरो की दूरी – Distance from cities around Patnitop hill station

जम्मू से पटनीटॉप की दूरी – Jammu to Patnitop distance
110 किलोमीटर
जम्मू से कटरा की दूरी – Jammu to Katra distance
44 किलोमीटर

जम्मू से गुलमर्ग की दूरी – Distance from Jammu to gulmarg
313 किलोमीटर

जम्मू से सोनमर्ग की दूरी – Jammu to Sonmarg distance
358 किलोमीटर
जम्मू से श्रीनगर की दूरी – Jammu to Srinagar distance
266 किलोमीटर
जम्मू से पंजाब की दूरी – Jammu to Punjab distance
255 किलोमीटर
जम्मू से दिल्ली की दूरी – Jammu to Delhi distance
589 किलोमीटर
जम्मू से जयपुर की दूरी – Jammu to Jaipur distance
821 किलोमीटर

जम्मू फोटो गैलरी – top tourist places in jammu photo galleryJammu and Kashmir tourist place photo galleryJammu and Kashmir Tourism

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here